मुंबई. शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन फायदे में रहा। सेंसेक्स 226.79 अंक की बढ़त के साथ 41,613.19 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 41,697.03 का उच्च और 41,275.60 का निचला स्तर छुआ था। निफ्टी की क्लोजिंग 67.90 प्वाइंट ऊपर 12,248.25 पर हुई। इंट्रा-डे में 12,272.15 तक चढ़ा और 12,149.65 तक फिसला था।
मेटल इंडेक्स में करीब 1% बढ़त
सेंसेक्स के 30 में से 22 और निफ्टी के 50 में से 43 शेयर फायदे में रहे। एनएसई पर 11 में से 9 सेक्टर इंडेक्स फायदे में रहे। मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा 0.97% तेजी आई। सिर्फ आईटी और फार्मा इंडेक्स मामूली नुकसान में रहे।
निफ्टी के टॉप-5 गेनर
शेयर | बढ़त |
यस बैंक | 3.91% |
अल्ट्राटेक सीमेंट | 2.58% |
ब्रिटानिया | 2.44% |
टेक महिंद्रा | 2.44% |
एक्सिस बैंक | 2.21% |
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
शेयर | गिरावट |
पावर ग्रिड | 2.45% |
सिप्ला | 1.38% |
इंडसइंड बैंक | 1.06% |
टाटा मोटर्स | 0.80% |
बीपीसीएल | 0.64% |