शेयर बाजार / सेंसेक्स 188 अंक गिरकर 40967 पर, निफ्टी 63 प्वाइंट नीचे 12051 पर बंद

मुंबई. शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन नुकसान में रहा। सेंसेक्स 188.26 अंक गिरकर 40,966.86 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 40,869.75 का निचला और 41,333.25 का उच्च स्तर छुआ था। निफ्टी की क्लोजिंग 63.20 प्वाइंट नीचे 12,055.80 पर हुई। इंट्रा-डे में 12,024.50 तक फिसला और 12,163.55 तक चढ़ा था। विश्लेषकों के मुताबिक कोरोनावायरस का संक्रमण फैलने से वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित होने की चिंता से दुनियाभर के बाजारों में बिकवाली हो रही है। भारतीय बाजार पर भी इसका असर हो रहा है।


मेटल इंडेक्स में 2.4% गिरावट


सेंसेक्स के 30 में से 21 और निफ्टी के 50 में से 36 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 8 सेक्टर इंडेक्स नुकसान में रहे। मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा 2.39% लुढ़क गया। ऑटो इंडेक्स में 1.23% और मीडिया इंडेक्स में 1.10% गिरावट आ गई।


निफ्टी के टॉप-5 लूजर





























शेयरगिरावट
वेदांता4.53%
भारती एयरटेल4.37%
टाटा मोटर्स3.18%
टाटा स्टील2.93%
जेएसडब्ल्यू स्टील2.85%

निफ्टी के टॉप-5 गेनर





























शेयरबढ़त
बीपीसीएल4.53%
एचडीएफसी4.37%
बजाज फाइनेंस3.18%
सन फार्मा2.93%
बजाज फिनसर्व2.85%